कोंडागांव: फरसगांव वन परिक्षेत्र के सेवानिवृत्त एसडीओ और रेंजर को वन विभाग ने दी भावभीनी विदाई
कोंडागांव जिले के केशकाल वन मंडल अंतर्गत फरसगांव वन परिक्षेत्र के एसडीओ नंदकुमार सिन्हा एवं फरसगांव रेंजर रामेश्वर सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर फरसगांव और बड़ेडोंगर रेंज के वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के दीर्घकालीन सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये