बलरामपुर: सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचा, जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की दी सलाह
भारत नेपाल सीमावर्ती पहाड़ियों पर हो रही बरसात एवं नेपाल के बैराजों से पानी छोड़ी जाने के कारण राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्तमान समय में राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर है जिला प्रशासन द्वारा सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है स्थिति पर नजर रखा जा रहा है।