बलरामपुर: 51वीं एनसीसी यूपी बटालियन बलरामपुर का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर हुआ समापन
51वीं यू पी बटालियन के तत्वावधान में सिरसिया के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मैप रीडिंग, ड्रिल,फायरिंग, रस्साकशी, वॉलीबॉल आदि के विजयी प्रतिभागियों को तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 137 कैडेटों को मेडल व पुरस्कार प्रदानकर सम्मानित किया गया।