हज़ारीबाग: उपायुक्त ने किया कोनार डैम का निरीक्षण, पर्यटन व जलापूर्ति परियोजना पर दिए निर्देश
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे विष्णुगढ़ प्रखंड के कोनार डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने शहरी जलापूर्ति योजना के तहत निर्माणाधीन इंटेकवेल की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कोनार डैम को पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का भी आकलन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा।