गुन्नौर: तहसील गुन्नौर में बिगड़ी बिजली की व्यवस्था को लेकर सपा विधायक का बिजली विभाग के अधिकारी से बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
तहसील गुन्नौर क्षेत्र में समय पर बिजली न आने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। बिगड़ी बिजली की व्यवस्था और लगातार बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने बिजली विभाग के अधिकारी से फोन पर बात की। सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव और बिजली विभाग के अधिकारी का फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।