कासगंज: नगला पीपल गांव में पानी पीने को लेकर विवाद में साधु की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला पीपल गांव में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में एक साधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मूल रूप से फिरोजपुर के रहने वाले साधु विपिन कुमार गांव के मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे।हैंडपंप पर पानी पीने के दौरान गांव के कौशल कुमार से उनका विवाद हुआ था।