हंडिया: खेरूवा में मनरेगा घोटाले पर शासन ने सख्ती दिखाई, जांच रिपोर्ट तलब की
सैदाबाद ब्लॉक के खेरूवा ग्राम सभा में मनरेगा में कथित अनियमितताओं के मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव स्तर पर संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है।शिकायतकर्ता दिलीप प्रजापति ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह व ब्लॉक अधिकारियों पर मिलीभगत कर भ्रामक जांच रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। सोमवार 03 बजे दी जानकारी।