शेरघाटी: शेरघाटी में बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन जांच अभियान
Sherghati, Gaya | Apr 28, 2026 वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शेरघाटी थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था। शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।