पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस की कार्रवाई, गोवंश हत्या मामले में 7 नामजद सहित अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
थाना पहाड़ी पुलिस ने गोवंश हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव धोलेट के पहाड़ में कुर्बानी के नाम पर गोवंश की हत्या किए जाने के आरोप में 7 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष बरामद कर जब्त किए तथा पशु चिकित्सक से जांच कराकर सैंपल लिए हैं।मामले में आगे की जांच जारी है।रविवार शाम 7बजे मिली जानकारी।