टोडारायसिंह: टोडारायसिंह क्षेत्र में जर्जर बस स्टैंड बना मौत का फंदा, बरसात से पहले ध्वस्त करने की मांग
Todaraisingh, Ajmer | May 28, 2026
क्षेत्र का जर्जर और आंशिक रूप से गिराया गया बस स्टैंड बड़ा हादसा बुलावा दे रहा है। नगर पालिका ने छत गिरा दी थी, लेकिन ढांचा महीनों से उसी हालत में पड़ा है। भीषण गर्मी में लोग छत के नीचे बैठने को मजबूर हैं, जबकि ऊपर से कभी भी मलबा गिर सकता है।