कुरावली: ओछा क्षेत्र में दबंगों द्वारा अवैध खनन को लेकर एसपी से की गई शिकायत
थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी अजय भारती ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया की टीला ओछा मंदिर के पास उसका खेत हे ओर एक तालाब है जिसमें दबंग ठेकेदार बबलू, हरी शाक्य द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जब विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। वही अवैध खनन का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।