माडा: अदाणी फाउंडेशन ने गौ समृद्धि परियोजना की शुरुआत की, 14 गांवों के पशुपालक होंगे लाभान्वित
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आज अदाणी फाउंडेशन द्वारा सरई तहसील स्थित ग्राम पंचायत भवन, बजौड़ी में गौ समृद्धि परियोजना का शुभारम्भ किया गया। इसके अंतर्गत बाएफ संस्था के साथ मिलकर धिरौली गांव में पशुधन विकास केन्द्र के माध्यम से सिंगरौली जिले के 14 गांवों के हजारों पशुपालक लाभान्वित होंगे।