माडा: वरगवा शराब भट्टी के पास एक घर पर शराबियों ने मचाया उत्पात, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शराबियों द्वारा शराब भट्टी के बाजू में गुप्ता परिवार के घर के सामने उत्पाद मचाया गया शराब की शीशियां फोड़ी गई जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आज दिनांक 2 जनवरी 2025 को शाम 6:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में बताया जा रहा की यह वीडियो वरगवा शराब भट्टी के बाजू में गुप्ता परिवार के घर पर शराबियों द्वारा मचाए गए उत्पात की है।