माडा: पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने जिले में तीन आरक्षकों को दिया नववर्ष पर पदोन्नति का तोहफा
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल नेतृत्व में जिला सिंगरौली पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल को सुदृढ़ एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से तीन आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत करने की घोषणा की है यह पदोन्नति चयन प्रक्रिया के आधार पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, एवं सेवाकाल में दिए गए योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है।