बागपत: मवीकलां गांव के एक युवक की अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप
गुरुवार की दोपहर करीब साढे पांच बजे बालैनी क्षेत्र के मवीकलां गांव के एक युवक की अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकार द्वारा अवैध हथियारों के प्रदर्शन पर सख्ती के बावजूद युवा लगातार तमंचों और अन्य हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।