अनूपपुर: भालूमाड़ा के छोहरी निवासी युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के ग्राम छोहरी निवासी 34 वर्षीय लोकनाथ सहीस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित (ब्रॉट डेड) कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर भालूमाड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू कर दी है ।