बड़ौद: बडौद निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति के साथ जमीन के रास्ते की बात को लेकर 3 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
फरियादी रामप्रसाद पिता गंगाराम प्रजापत उम्र 53 वर्ष निवासी बडौद ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई की बागरी का खेड़ा में जमीन के रास्ते की बात को लेकर विवाद चल रहा है जिसके संबंध में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी आगर बडौद द्वारा रास्ता खुलवाया गया है किंतु आरोपियों द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई है बडौद पुलिस द्वारा फरियादी की शिकायत पर आरोपीयो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज