बड़ौद: ग्राम सूदवास से राजस्थान निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग 9 अक्टूबर से हुआ लापता, परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
बडौद थाने से बुधवार सुबह11बजे मिली जानकारी के मुताबिक सूचनाकर्ता तेजूलाल पिता राम लाल सूर्यवंशी निवासी ग्राम सूदवास उम्र 50 वर्ष ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई की उसके रिश्तेदार दुलालाल पिता देवा लाल सूर्यवंशी जो कि जिला झालावाड़ की तहसील गंगधार में निवास करते हे,सुदवास स्थितअपनी जमीन पर खेती करने आए थे जो 9 अक्टूबर से लापता हैं जिनका कही पता नहीं चल पाया हे