बड़ौद: ग्राम कंडारी में दिखा विशाल अजगर, ग्रामीणों की सूचना पर देर रात मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
तहसील के ग्राम कंडारी में सोमवार रात्रि में दिखाई दिया विशाल अजगर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया अजगर ने सियार जानवर का किया था शिकार सूचनाकर्ता ग्रामीण प्रधान सिंह ने बताया कि सोमवार रात्रि में उसके खेत के समीप नाले के किनारे एक विशाल अजगर देखा गया ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वनविभाग को दी गई,देर रात्रि रेंजर लक्ष्मी नारायण चौधरी टीम के साथ गांव पहुंचे