बड़ौद: ग्राम गुड़बेली में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज
बडौद थाने से सोमवार 14 अक्तूबर शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी माना पिता स्वरूप जी सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम गुड़बेली ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई की उसके बेटे गोकुल सूर्यवंशी द्वारा अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर 11अक्तूबर को मारपीट की गई है जिससे उसे चोटें आई हैं जिसे शासकीय अस्पताल बडौद से प्राथमिक उपचार के बाद आगर रेफर किया गया