बदनोर: 15 फीट सड़क धंसी, टला बड़ा हादसा: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भारी ट्रेलरों के दबाव से सड़क जर्जर होने का आरोप
Badnor, Ajmer | Aug 6, 2026
बदनोर। गुरुवार शाम 6 बजे ग्राम पंचायत सारोठ मुख्यालय के समीप गुरुवार को करीब 15 फीट सड़क का हिस्सा अचानक धंस जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं होने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क टूटने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो