बिंदकी: जैती खेड़ा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत जैती खेड़ा गांव में गुरुवार की देर शाम को राजू उम्र 40 वर्ष ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। राजू को फांसी के फंदे से बाहर निकाला गया और जीवित रहने की आशा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले गए। जहा पर गुरुवार की देर शाम करीब 7:00 बजे मृत घोषित कर दिया गया।