पिपरई: बरखेड़ा के आगे टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला
कार का बरखेड़ा के आगे टायर फट गया जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, वहां से निकल रहे एक ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, गाड़ी के साथ उपस्थित लोगों एवं ट्रक ड्राइवर की मदद से हाथों के सहारे गाड़ी को सीधा कर दिया गया, गाड़ी सीधा करने के तुरंत ही बाद अचानक से गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी सहित गाड़ी में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गई