पिपरई: भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपी शिकायत, अनाज की तुलाई में अधिक दाम लेने का लगाया आरोप
इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से गल्ला मंडी में किसानों से व्यापारियों द्वारा अनाज की तुलाई के ज्यादा दाम लेने की शिकायत की है, तो वही खेतों में लटक रहे बिजली के तारों को बिजली विभाग द्वारा सही करने की मांग की है, तो वही किसानों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है।