पिपरई: मंदिर भूमि विवाद रोकने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने की चाक-चौबंद व्यवस्था
शुक्रवार की सुबह से ही पिपरई में रविदास मंदिर की भूमि पर विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली, सैकड़ो की तादाद में पुलिस फोर्स से लेकर राजस्व विभाग के अमले को देखकर लोग भी आश्चर्य चकित हो गए कि आखिर माजरा क्या है, पिपरई में प्रवेश करने वाले हर रास्ते एवं चौक चौराहों पर बेरियल के साथ पुलिस दिखाई दी