मुरैना नगर: गोपीनाथ की पुलिया के पास कार चालक ने मासूम बच्ची को मारी टक्कर, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किया भर्ती
पैदल जा रही मासूम बच्ची को गोपीनाथ की पुलिया के पास कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बच्ची को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है और पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।