पीरो: कर्ज में डूबे किसानों के लिए राहत की बड़ी पहल, केसीसी समझौता योजना पर जागरूकता अभियान तेज किया गया
Piro, Bhojpur | May 22, 2026 पीरो अनुमंडल क्षेत्र में किसानों को कर्ज से राहत दिलाने के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) खातों के समाधान हेतु विशेष समझौता योजना शुरू की गई है। इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सियाडीह, कथराई लोगों में जागरूकता अभियान चला।