जमुई: कड़ी सुरक्षा के बीच जमुई में नीट परीक्षा संपन्न, केंद्रों पर सख्ती देखी गई
Jamui, Jamui | May 3, 2026 जमुई शहर स्थित केकेएम कॉलेज एवं प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नीट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।