Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

औरंगाबाद के जोगरी गांव में अनियंत्रित ऑटो ढलान में उतरकर पेड़ से टकराई, 6 घायल, 3 गया रेफर औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जोगरी गांव के समीप सवारी से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान में उतर गई और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा चप गया। हादसे में ग्राम पंचायत पीरथु के भुइयां बिगहा निवासी मुनारिक यादव के 50 वर्षीय बेटा उमेश यादव, रमन यादव के 28 वर्षीय बेटा अमरेंद्र यादव, धनंजय यादव के 16 वर्षीय बेटा रोहित कुमार, स्वर्गीय बुधन यादव के 50 वर्षीय बेटा चालक रामध्यान यादव, ग्राम पंचायत सलैया के बेला गांव निवासी रामपति चौधरी के 47 वर्षीय बेटा शिवनाथ चौधरी एवं शिवनाथ चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी इंदु देवी घायल हुए हैं। ये सभी लोग घर से ऑटो पर बैठकर मदनपुर जा रहे थे। हादसे में चालक रामध्यान यादव समेत दो लोग ऑटो में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया गया। सूचना पर सलैया थाना के एएसआई सुनील कुमार, ग्राम पंचायत खिरियावां के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रंजीत यादव, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह, समाजसेवी केदार साह, सोनू सिंह, प्रभु पासवान, विकास यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे पांच लोगों को निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर भेजा गया। चालक के पैर फंसे होने के कारण करीब एक घंटे तक गैस कटर से ऑटो के पार्ट्स काटकर उन्हें निकाला गया। सीएचसी मदनपुर में डॉक्टर कुमार जय के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उमेश यादव, चालक रामध्यान यादव और इंदु देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत पीरथु के मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, ग्राम पंचायत सलैया के मुखिया मनोज चौधरी, उपमुखिया अशोक कुमार गुप्ता, राजद नेता राजू सिद्धि यादव, विश्वजीत कुमार गुप्ता, संतोष यादव अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों का हाल-चाल जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Aurangabad #BiharNews #RoadAccident #Salaiya #BreakingNews #Bihar #HumanityFirst #RoadSafety

Aurangabad, Aurangabad | Jun 14, 2026

MORE NEWS

औरंगाबाद के जोगरी गांव में अनियंत्रित ऑटो ढलान में उतरकर पेड़ से टकराई, 6 घायल, 3 गया रेफर औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जोगरी गांव के समीप सवारी से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान में उतर गई और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा चप गया। हादसे में ग्राम पंचायत पीरथु के भुइयां बिगहा निवासी मुनारिक यादव के 50 वर्षीय बेटा उमेश यादव, रमन यादव के 28 वर्षीय बेटा अमरेंद्र यादव, धनंजय यादव के 16 वर्षीय बेटा रोहित कुमार, स्वर्गीय बुधन यादव के 50 वर्षीय बेटा चालक रामध्यान यादव, ग्राम पंचायत सलैया के बेला गांव निवासी रामपति चौधरी के 47 वर्षीय बेटा शिवनाथ चौधरी एवं शिवनाथ चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी इंदु देवी घायल हुए हैं। ये सभी लोग घर से ऑटो पर बैठकर मदनपुर जा रहे थे। हादसे में चालक रामध्यान यादव समेत दो लोग ऑटो में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया गया। सूचना पर सलैया थाना के एएसआई सुनील कुमार, ग्राम पंचायत खिरियावां के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रंजीत यादव, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह, समाजसेवी केदार साह, सोनू सिंह, प्रभु पासवान, विकास यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे पांच लोगों को निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर भेजा गया। चालक के पैर फंसे होने के कारण करीब एक घंटे तक गैस कटर से ऑटो के पार्ट्स काटकर उन्हें निकाला गया। सीएचसी मदनपुर में डॉक्टर कुमार जय के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उमेश यादव, चालक रामध्यान यादव और इंदु देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत पीरथु के मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, ग्राम पंचायत सलैया के मुखिया मनोज चौधरी, उपमुखिया अशोक कुमार गुप्ता, राजद नेता राजू सिद्धि यादव, विश्वजीत कुमार गुप्ता, संतोष यादव अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों का हाल-चाल जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Aurangabad #BiharNews #RoadAccident #Salaiya #BreakingNews #Bihar #HumanityFirst #RoadSafety - Aurangabad News