नावाडीह प्रखंड के सदर गांव नावाडीह के बाजारटांड एवं चपरी, मकोली मोड़ के समीप रविवार को बाहा परब सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया । इस दौरान महिला विकास मंत्री बेबी देवी मादर के थाप पर पारंपरिक वेशभूषा व वस्त्र पहने महिलाओं संग नृत्य प्रस्तुत किया। चपरी में नायके हड़ाम रामेश्वर हेम्ब्रम के देखरेख में पूजा किया गया।