सरधना: पिटलोखर गांव में अधिकारियों ने सील की गई एजेंसी का भौतिक सत्यापन किया, ग्रामीणों की शिकायत पर की गई कार्रवाई
सरधना। थाना क्षेत्र ईगांव पिठलोकर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर चल रहे -विवाद में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। ग्रामीणों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बाद एसडीएम सरधना के निर्देश पर दो दिन पूर्व सील की गई राशन की दुकान की प्रशासनिक टीम ने जांच की। जांच के दौरान दुकान में करीब तीन क्विंटल अतिरिक्त राशन मिला।