घोसी: कोरमा गांव में कुछ लोगों ने युवक को मारपीट कर किया जख्मी, पीएचसी घोसी में इलाज
कोरमा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। और इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया। जख्मी का बताना है कि केस वापस लेने की धमकी नहीं मानने पर उनके साथ मारपीट की गई।