शिकोहाबाद: जे.एस. यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद फिर सुर्खियों में, शिकायत के आधार पर पुलिस ने फर्जी डिग्री घोटाले का मामला दर्ज किया
.एस. यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने फर्जी डिग्री और अंकतालिका जारी करने के आरोप में कुलपति समेत कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लाखों रुपये लेकर जाली प्रमाणपत्र जारी किए, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।