गुरुग्राम: कंपनी को साढ़े पांच साल तक धोखा देकर 1.30 करोड़ रुपये की चपत लगाई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव ने कंपनी को साढ़े पांच साल तक धोखे में रखकर 1.30 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। आरोपी जनवरी 2018 से कंपनी से प्रोडक्ट डिलीवरी कराता रहा और रुपये कंपनी में जमा नहीं कराए। कंपनी प्रबंधन ने जब प्रोडक्ट संबंधी हिसाब जोड़ा तो 1.30 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिली। गुरुग्राम पुलिस की EOW-1 शाखा ने मामले की जांच शुरू की