गुलाना: सीएम डॉ. मोहन यादव 31 मई को शुजालपुर आएंगे, अकोदिया-सुंदरसी के सांदीपनि विद्यालयों का करेंगे लोकार्पण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को शुजालपुर दौरे पर आएंगे। यहां वे अकोदिया और सुंदरसी में बने सांदीपनि विद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात भी मिलने की उम्मीद है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार ने शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री यादव 31 मई को सुबह 11 बजे पहुंचेंगे।