बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के दूरियां अब्दुल्लागंज में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
मीरगंज थाना क्षेत्र के दूरियां अब्दुल्लागंज में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। एक दर्जन से अधिक लोगों ने युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। युवक ने दबंगों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है ।युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।