सिमरी: सिमरी में ₹202 करोड़ का शुद्ध जल का सपना फेल, पूर्व मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों में
Simri, Buxar | May 21, 2026 सिमरी प्रखंड में 202 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट इन दिनों आर्सेनिक मुक्त जल क्रांतिनके सरकारी दावों पर सवालिया निशान बन गया है। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। भीषण गर्मी में हजारों लोग आज भी शुद्ध पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं, जबकि फाइलों में सप्लाई निर्बाध बह रही है।