महागामा: महागामा में सिद्धू कान्हू जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Mahagama, Godda | Apr 11, 2026 सिद्धू कान्हू जयंती के पावन अवसर पर महागामा के दिया जोरी स्थित वीर सिद्धू कान्हू जी की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादाई रहा जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।