ललितपुर: शारदीय नवरात्र पर मूर्ति विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण
शारदीय नवरात्र पर विजयदशमी के दिन होने वाले मूर्ति विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई ने संयुक्त रूप से विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया जहां उन्होंने पुलिस की जिम्मेदारों को सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने एवं अन्य संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।