जौनपुर: लापरवाही बरतने पर मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को किया गया लाइन हाजिर
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने लापरवाही बरतने पर मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि वह रात्रि गश्त पर जाने के बजाय चौकी पर आराम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने शुक्रवार देर रात चौकी का औचक निरीक्षण किया।