जौनपुर: सद्भावना पुल पर कुत्ते के कारण हुआ हादसा, महिला घायल
शहर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे टहलते समय एक कुत्ता और उसका मालिक सड़क हादसे की वजह बन गए। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को लेकर पुल पर सैर कर रहा था। इस दौरान दूसरे कुत्ते को देखकर उसका कुत्ता अचानक भागने लगा। कुत्ते को पकड़ने के लिए मालिक बीच सड़क दौड़ पड़ा