जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 पर सहकारी संगोष्ठी और एम-पैक्स सदस्यता महाभियान का आयोजन
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सहकारी संगोष्ठी एवं एम-पैक्स सदस्यता महाभियान का आयोजन रविवार की दोपहर करीब 3 बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव उपस्थित रहे