जौनपुर: तेजीबाजार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर बाइक लेकर भागे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना तेजीबाजार पुलिस ने प्रिंस बिंद पुत्र फूलचन्द बिंद निवासी उदरुकला को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। शनिवार की रात में मखदूमपुर तिराहे से कुछ व्यक्ति धोखाधड़ी कर एक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए थे। मामले में मोटरसाइकिल के स्वामी की लिखित तहरीर पर थाना तेजीबाजार पर मामला दर्ज किया गया था।