प्रयागराज: दारागंज कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली रंगों की होली, एक-दूसरे को दी बधाई
एक तरफ जहां लोकनाथ पर प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है,तो वही कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों द्वारा जमकर रंगों की होली खेली गई है ।आज रविवार को करीब 5:00 बजे के आसपास का एक वीडियो भी सामने आया है।। जिसमें देखा जा रहा है कि दारागंज कोतवाली में पुलिस कर्मियों द्वारा जमकर रंगों की होली खेली गई है तथा एक दूसरे को पर्व की बधाई दी गई है।