प्रयागराज: जिला पंचायत सभागार में बीजेपी के नवनिर्वाचित तीनों जिला अध्यक्षों को माल्यार्पण कर दी गई बधाई
आज बीजेपी द्वारा महानगर गंगा पार तथा यमुना पार के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। संजय गुप्ता को महानगर जिला अध्यक्ष बनाया गया,गंगापार की जिम्मेदारी निर्मला पासवान को दी गई,यमुना पार के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला बनाए गए हैं।आज रविवार को करीब 4:00 जिला पंचायत सभागार में तीनों नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों को माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी गई है।