प्रयागराज: होली पर्व के भव्य समापन पर बड़े हनुमान मंदिर में फूलों और रंगों से किया गया श्रृंगार, की गई पूजा-अर्चना
संगम नगरी प्रयागराज में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ है,जबकि आज रविवार को होली पर्व के तीसरे दिन भी कई स्थानों पर लोगों ने जमकर रंगों की होली खेली है,प्रयागराज के संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर होली के भव्य समापन के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा को फूलों तथा रंगों से श्रृंगार किया गया,महंत बलवीर गिरी के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई।