प्रयागराज: लोकनाथ की ऐतिहासिक दो दिवसीय कपड़ा फाड़ होली का समापन, नगर निगम द्वारा सफाई की जा रही है
प्रयागराज के लोकनाथ की होली विश्व प्रसिद्ध मानी जाती है, जिसमें दो दिन तक जमकर धमाल मचाया जाता है। तथा इस कपड़ा फाड़ होली में दूर-दूर से आकर लोग शामिल होते हैं। दो दिवसीय कपड़ा फाड़ होली का समापन हो चुका है।ऐसे में आज रविवार को करीब 4:00 बजे के आसपास नगर निगम द्वारा सफाई की जा रही है।जहां पर बड़ी संख्या में कपड़े का ढेर देखा जा रहा है।