पावटा: भैसलाना में पटवारी को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
Pavta, Alwar | May 6, 2026
कोटपूतली के पावटा तहसील के भैसलाना में ACB ने पटवारी प्रमोद सामरिया को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैतृक जमीन बंटवारे की रिपोर्ट पेश करने के बदले 80 हजार रुपये की मांग की थी, जिसकी पहली किश्त 40 हजार रुपये लेते ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई भिवाड़ी चौकी ACB टीम ने की।