गुना नगर: भाइयों के विवाद में फंसा होटल का जीएसटी, 10 महीने से रिटर्न नहीं भरा, जांच टीम के सामने संचालक ने खोली पोल
गुना शहर के बायपास मार्ग पर एक नाम होटल में टैक्स चोरी और जीएसटी रिटर्न न भरने पर विभाग ने छापामार कार्यवाही की। 30 मई को सामने आए मामले में पिछले 8 से 10 महीना से रिटर्न दाखिल न होने पर मौके पर जांच की। होटल संचालक ने भाइयों में चल रहे विवाद और डाटा न मिलने के साथ भाई के मोबाइल पर ओटीपी पहुंचने का कारण बताया, विवाद के समाधान पर टैक्स भरने का भरोसा दिया।