मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में आधुनिक सर्जिकल वार्ड की शुरुआत, 30 मरीज नए भवन में शिफ्ट, सीएमएस और प्राचार्य ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अस्पताल परिसर में नवनिर्मित सर्जिकल वार्ड भवन में पुराने वार्ड से भर्ती 30 मरीजों को दोपहर करीब एक बजे सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर दिया गया। नए भवन में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।